कांग्रेस ने किसानों की मांग को लेकर के

399

जिला सिंगरौली। किसानों की मांगों को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार सिंगरौली में किसान न्याय यात्रा रैली निकाली गई। जहां सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता ट्रैक्टर पर सवार हुए। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद सिंह चंदेल व ग्रामीण अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र द्विवेदी और कार्यक्रम के प्रभारी व पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बत्रा भी मात्रा में शामिल हुए। इस किसान न्याय यात्रा में विशाल ट्रैक्टर रैली के साथ 5 किलोमीटर चलकर आम सभा का आयोजन कर 20 सूत्रीय मांगों को लेकर महामहिम राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन। । मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया था। इस दौरान विशाल ट्रैक्टर रैली को देखकर शासन प्रशासन घबरा गया और ट्रैक्टर रैली को सफल बनाने के उद्देश्य से रोकने का कार्य किया। ट्रैक्टर रैली माजन मोड़ से घूमकर कलेक्टर परिसर में आने थे लेकिन मोड़ पर पुलिस प्रशासन द्वारा रोक दिया गया। इसके बावजूद प्रभारी एर्व अध्यक्ष का ट्रैक्टर रैली कलेक्टर परिसर के पास सभा स्थल तक पहुंचा। दूसरी तरफ ग्रामीण अध्यक्ष ज्ञानेंद्र द्विवेदी के नेतृत्व में ग्रामीण किसानों एवं आम जनता को परसौना में एकत्रित कर विशाल ट्रैक्टर रैली के साथ आम सभा में शामिल हुए हैं। तत्पश्चात शहर एवं ग्रामीण द्वारा संयुक्त रूप से ज्ञापन सौपा गया।

 

*आर्थिक परेशानी से जूझ रहे किसान*

 

 

भारी वर्षा, खाद बीज की कमी से किसानों की फसल खास तौर पर सोयाबीन, उड़द, धान एवं दलहन खराच ही गई है और किसान इस समय भारी आर्थिक परेशानी से जूझ रहा है। र सरकार द्वारा उनकी फसलों को 10 वर्ष पुराने भाव से आज भी खरीद रही है। किसानों को भारी भरकम बिजली के बिल दिए गए हैं। बिलों को जमा न करने पर उनके मीटर काटने से लेकर उनको मोटर पंप जपण करने की कार्यवाही की जा रही है। प्रदेश में खस्ता हाल सड़के भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है। पूरे प्रदेश में सड़कों के खस्ता हाल, गड्ढे होने से दुर्घटनाओं में वृद्धि हो रही है, जिससे कई लोगों की जान जा रही है। सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य में करोड़ों के भ्रष्टाचार हो रहा है। सोयाबीन का समर्थन मूल्य नहीं बढ़ा लेकिन लागत बढ़ती जा रही है। सोयाबीन के भाग हजार प्रति किंटल होना चाहिए। हम सरकार के खिलाफ हमेशा लड़ेंगे और किसानों के साथ हमेशा सखड़े होंगे। प्रदेश में बिगड़ चुकी है कानून व्यवस्था प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के चलते महिलाओं, अबोध बालिकाओं से दुराचार की घटनाएं प्रत्येक जिले में बढ़ रही है। अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति एवं अल्पसंख्यक वर्ग पर पुलिस बर्बरतापूर्वक मारपीट कर रही है। इन चों को न्याय दिलाया जाना तो दूर उन पर ही झूठे प्रकरण दर्ज किए जा रहे हैं। सरकार द्वेष पूर्ण कार्यवाही कर लोगों के मकान को बुलडोजर से ध्वस्त कर रही है।

 

 

*इन सभी मांगों के साथ सौपा ज्ञापन*

 

किसानों की सोयाबीन की फसल पर 40 प्रतिशत की जगह 100 प्रतिशत खरीदी जाए। किसानों को गेहूं का 2.700 रुपए प्रति किंटल तथा धान का 3100 खरीदी किया जाए। वर्तमान समय में मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा बिजली की दरों में बेतहाशा वृद्धि की जा रही है, जिससे किसान एवं आम विद्युत उपभोक्ता पर भारी आर्थिक बोझ बढ़ गया है। बिजली की बढ़ी हुई दर को शीघ्र वापस लिया जाए। नगरीय सिंगरौली तहसील कार्यालय में किसानों के नामांतरण बटवारा नक्शा – तरमीन सीमांकन खसरा सुधार के – प्रकरण वर्षों से लंबित हैं जिनका निराकरण सक्षम पदाधिकारी द्वारा नहीं किया जा रहे हैं तथा व्यापक रूप से भ्रष्टाचार व्याप्त है जिन प्रकरणों में पैसा नहीं मिलता उन्हें लंबित रखते हैं या तो कोई कारण लगाकर निरस्त कर देते हैं। इस पर शीघ्र रोक लगाई जाए। रिलायंस शासन पावर लिमिटेड के द्वारा बनवाए गए एस डाइक बांध के पानी – एवं राखड़ का रिसाव हो रहा है जिसमें – ग्राम हर्रहवा, सिद्धि पूर्व, झांसी टोला – की किसानों की भूमिया व फसल – बर्बाद हो रही हैं व भूमिया बंजर होती – जा रही हैं। अतः उक्त समस्या का शीघ्र – निराकरण कराया जाए।

 

स्टेट हेड विवेक कुमार पाण्डेय की खास रिपोर्ट