सिंगरौली 21 नवम्बर 2024/ जिले के प्रवास पर आयें हुयें केन्द्रीय खनन राज्य मंत्री श्री सतीश चंन्द्र दुबे सहित मध्यप्रदेश शासन की राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, विधायक राम निवास शाह, राजेन्द्र मेश्राम, विश्वामित्र पाठक, कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला, पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री, प्राधिकरण अध्यक्ष दिलीप शाह, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष रामसुमिरन गुप्ता के द्वारा जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर का निरीक्षण किया गया। एवं कैजुअल्टी वार्ड सहित गायनिकी वार्ड, एवं पैथालाजी कंक्ष में पहुचकर अवलोकन किया गया।एवं जिला चिकित्सालय द्वारा प्रदाय की जाने वाली सुविधाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी ली गई। तथा निर्देश दिये गये कि आम जन मानस को जिला चिकित्सालय द्वारा बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधा उपलंब्ध कराया जायें। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी एन.के जैन एवं सिविल सर्जन डॉ. देवेन्द्र सिंह एवं वरिष्ट चिकित्सक डॉ. उमेंश सिंह के द्वारा चिकित्सालय द्वारा दी जा रही स्वास्थ्य सुविधा के सं संबंध में अवगत कराया गया।
इसके पूर्व नगर निगम द्वारा ढोटी में जल प्रदाय योजना हेतु वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का भी अवलोकन किया गया।तथा शहरी क्षेत्र में प्रदाय किये जाने वाले पेयजल व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली गई। जिसके संबंध में नगर निगम आयुक्त श्री डी.के शर्मा के द्वारा विस्तार से अवगत कराया गया।