जिला मिर्जापुर के अदलहाट थाना क्षेत्र गरौंडी नवज्योति इंटर कॉलेज में प्रबंध समिति का हुआ चुनाव संपन्न
मिर्जापुर अदलहाट थाना क्षेत्र अन्तर्गत गरौंडी गांव स्थित नवज्योति इण्टर कालेज में प्रबन्ध समिति का चुनाव पर्यवेक्षक बिजय कुमार मिश्र प्रधानाचार्य राजकीय हाईस्कूल कठनई की उपस्थिति में चुनाव अधिकारी पूर्व प्रधानाचार्य गोपाल सिंह मुराहु सिंह इण्टर कालेज मनऊर द्वारा चुनाव सम्पन्न कराया गया। नवनिर्वाचित होने वाले पदाधिकारियों में श्री रामलखन सिंह अध्यक्ष, श्री कालिन्दरी प्रसाद उपाध्यक्ष, श्री संजय कुमार सिंह प्रबन्धक, मृत्युंजय पाण्डेय उपप्रबंधक, अकीलउद्दीन अहमद कोषाध्यक्ष पद पर चुने गए। सदस्यगण में रिजवानुल हक सहित सात लोग चुने गये। उक्त चुनाव के समय नागेन्द्र प्रसाद सिंह प्रबन्धक श्री कुबेर सिंह महाविद्यालय भाईपुर, शुभेन्द्र कुमार गुप्ता प्रबन्धक जयहिंद विद्या मन्दिर इण्टर कालेज अहरौरा, सुनील कुमार गुप्ता प्रबन्धक आदर्श इण्टर कालेज अदलहाट, यशवंत सिंह प्रबन्धक श्री छत्रपति शिवाजी इण्टर कालेज खजुरौल, भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के मण्डल अध्यक्ष अली जमीर खान उपस्थित रहे।
मंडल ब्यूरो चीफ रामसेवक सैनी की खास रिपोर्ट