कलेक्टर एवं एसपी पहुचे ट्रामा सेंटर बच्चो के स्वास्थ्य के संबंध में ली जानकारी
चिकित्सको को बेहतर उपचार करने का कलेक्टर ने दिया निर्देश
सिंगरौली 7 दिसम्बर 2024/ शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय पिपराझांपी में अध्यायन रत 6 वी तथा 8 वी कक्षा के कुछ बच्चो को अचानक चक्कर आने की जानकारी जैसे ही कलेक्टर श्री चन्द्रशेखर शुक्ला को मिली तत्काल विद्यालय में एम्बुलेश भेजकर बिमार बच्चो को जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर में उपचार हेतु भर्ती कराया गया। साथ ही कलेक्टर श्री शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खंत्री के द्वारा ट्रामा सेंटर में पहुचकर बच्चो के स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा चिकित्सको को कलेक्टर द्वारा बच्चो का बेहतर उपचार किये जाने का निर्देश दिया गया।
प्राप्त जानकारी अनुसार पहले विद्यालय में पढ़ने वाले छोटे बच्चे को चक्कर आया देखते ही देखते कुछ और बच्चो मे लक्षण दिखने लगे। जिन्हे बेहतर उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। चिकित्सको द्वारा इस आशय की जानकारी दी गई है कि बच्चो के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। कोई गंभीर बिमारी का लक्षण नही है। समाचार जारी करने तक कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक जिला चिकित्सालय में रहकर बच्चो के स्वास्थ्य संबंधी पल पल की जानकारी से अवगत हो रहे है।