सिंगरौली रोज तरह बाजार तिराहे पर लगा जाम, एक घंटे फंसे रहे लोग करीब एक घंटे तक जाम की समस्या से परेशान रहे लोग।
सरई बाजार तिराहे में करीब एक घंटे लोग जाम में फंसे रहे। इससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।आए दिन लगने वाले इस तरह से जाम की समस्या पर जिम्मेदार पुलिस प्रशासन अंकुश लगाने में असफल दिखाई दे रहे हैं।
सरई बाजार में बस,ऑटो,प्राइवेट वाहन के कारण जाम लगा जाता हैं। जिसमें राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। इसी तरह से बाजार तिराहे पर यूनियन बैंक के निकट,व बाजार में जाम लगता है। जिसका मुख्य कारण मार्ग की पटरियों पर दुकानदारों का कब्जा व मार्ग किनारे खड़े वाहन बने हुए हैं। इससे जाम की समस्या अक्सर बनी रहती है, लेकिन जिम्मेदार विभाग इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। जिससे जाम की समस्या समाप्त होने का नाम नहीं ले रही है।